मथुरा में UPAJ की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी,किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश,

मथुरा में UPAJ की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी,किया गया सम्मानित,

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (UPAJ) की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 27 अगस्त को मथुरा में आयोजित की गई ,बैठक में राष्ट्रीय एवम प्रदेश कार्यकारिणी सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिले से पदाधिकारी शामिल हुए।

उपज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी पहुंचे,कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया एवम पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए यूपी के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित किया।इस दौरान नेशनल यूनियन ऑफ जर्नालिंस्ट्स इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शर्मा ने स्वागत किया एवम आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह,प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल जी कर्ण,प्रदेश उपाध्यक्ष फल कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष बाल मुकुंद तिवारी सहित तमाम पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का स्वागत एवम अभिनंदन किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor