कौशाम्बी,
भरवारी कस्बे में आयोजित हुआ 18 वा कन्या भोज एवम भंडारा,हजारो भक्तो ने गृहण किया प्रसाद,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे के बड़ी कुटी मंदिर परिसर में बोल बम कांवरिया समिति का 18 वा कन्या भोज एवम विशाल भंडारा का आयोजन किया गया ,इस भंडारे में नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र के हजारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया,भंडारे से पूर्व 21 लोगो ने सपत्नी भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया।
नगर पालिका परिषद भरवारी के बड़ी कुटी मंदिर गौरा में सोमवार को बोल बम कांवरिया समिति का 18 वा विशाल कन्या भोज एवम भंडारे का आयोजन किया गया।इस विशाल भंडारे में सर्वप्रथम कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया किया गया उसके पश्चात आम लोगो के लिए विशाल भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया,जिसमे क्षेत्र एल हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम बच्चो के लिए मेले का आयोजन भी किया गया,जिसमे बच्चो ने मिक्की माउस सहित अन्य झूलो में झूलकर आनंद उठाया और खरीददारी भी की।भंडारे और मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।








