सीडीओ ने मंझनपुर के सैदनपुर में लगाई ग्राम चौपाल,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कौशाम्बी,

सीडीओ ने मंझनपुर के सैदनपुर में लगाई ग्राम चौपाल,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

यूपी के कौशाम्बी सीडीओ डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने ग्राम पंचायत सैदनपुर विकास खण्ड मंझनपुर में ग्राम चौपाल लगाई।

ग्राम पंचायत सैदनपुर विकास खण्ड मंझनपुर की ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त चौपाल में पेंशन आदि से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी(स0क0) विकास खण्ड मंझनपुर को निर्देश दिये गये। उक्त ग्राम पंचायत में गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति भी धीमी पायी गयी, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देश दिये गये कि गोल्डेन कार्ड की अपेक्षित प्रगति लाये।

उक्त ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम में राजस्व विभाग से लेखपाल व विद्युत विभाग के अन्तर्गत अवर अभियन्ता उपस्थित न होने के कारण डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी, कौशाम्बी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए चौपाल में उपस्थित न होने के सम्बन्ध में सम्बन्धित से स्पष्टीकरण मॉगा गया है।

ग्राम चौपाल में एस0के0 सेंगर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, कमलेन्द्र कुशवाहा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, अपर जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र कुमार ओझा खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर, सहायक अभियन्ता, जल निगम, मोहम्मद नसर सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0), कमलाकान्त मिश्र, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), सहायक विकास अधिकारी(कृषि), देवेन्द्र कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी(स0/क0), प्रवीण सिंह पूर्ति निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor