प्रयागराज,
प्रयागराज इलेक्ट्रानिक मीडिया वेलफेयर कलब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,
यूपी के प्रयागराज जिले के प्रयागराज इलेक्ट्रानिक मीडिया वेलफेयर कलब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सिविल लाइन इलाके के अंबिका टावर के एडिटोरियम हाल में संपन्न हुआ, क्लब के इस शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि न्यूज़ रिपोर्टर क्लब के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी और सचिव मुनेंद्र वाजपेई के इलावा रिपोर्ट क्लब के पूर्व अध्यक्ष रतन दिक्षित रहे।
क्लब के पूर्व पदाधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, इस दौरान प्रयागराज इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष, धीरेंद्र द्विवेदी, सचिव मनीष पालीवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ राजू के साथ साथ सभी नव निर्वाचित क्लब के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के इलावा क्लब के सभी वरिष्ठ सदस्यों को माला पहना कर सम्मान किया गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अतिथियो का बुके देकर स्वागत किया । खास बात ये भी रही की इस शपथ ग्रहण समारोह में क्लब के नव नियुक्त प्रवक्ता शुएब रिज़वी का जन्म दिन भी धूम धाम और केक काट कर मनाया गया।








