कौशाम्बी,
CDO,SDM ने अपने कार्यालयों में मनाई लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती,राष्ट्रीय एकता दिवस की ली शपथ,
यूपी के कौशाम्बी सीडीओ डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने सरस हॉल तथा सभी एसडीएम ने अपने-अपने तहसील में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ दिलायी।
जनपद के माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयां में रन-फॉर-यूनिटी, “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ तथा निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि आयोजित कर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान पी0आर0डी0 जवानों द्वारा मार्च पॉस्ट भिननिकाला गया।








