कौशाम्बी,
भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,विजेताओं को किया गया सम्मानित,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । प्रतियोगिता भवन्स सीनियर ग्रुप,जूनियर ग्रुप एवं प्राइमरी ग्रुप में अलग अलग संपन्न हुई।
प्रतिभागी छात्रों ने मनमोहक और सुंदर रंगोली बनाया जिसमे से सीनियर ग्रुप में खुशबू,ज्योति,दीपशिखा,जान्हवी एवं इशानी ग्रुप को प्रथम,रुनझुन,आयुषी,अभिलाषा,अलका एवं मिशबाह ग्रुप को द्वितीय तथा शशी,सहजीन, शालिनी एवं दिव्या मिश्र ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इसी तरह जूनियर ग्रुप की तरफ से अनन्या,अदिति, सौम्या एवं राधा ग्रुप को प्रथम,उजमा,ज्योत्सना, अक्शा, सिमरा एवं मीशा ग्रुप को द्वितीय तथा आस्था,पुष्पांजलि, शिवि एवं अंशिका ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इसी तरह प्राइमरी के बच्चो द्वारा अनेक तरह की सुंदर रंगोली बनाई गई जिसमे प्रभात एवं अल्तमश ग्रुप को प्रथम,प्रज्ञा एवं रिचा को द्वितीय व सोनाक्षी एवम आयुषी ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतियोगी छात्रों को पुरस्कार की घोषणा करते हुए समस्त छात्रों एवं सहयोगी अध्यापकों को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रतियोगिता सुधाकर सिंह,खुशबू गुप्ता एवं सीता यादव के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में शिक्षक अवधेश मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव,शिवम केशरवानी ने सीनियर एवं जूनियर ग्रुप व प्राइमरी ग्रुप में शिक्षिका पूनम सिंह,शाहिबा जरीन एवं अंकिता पटेल ने निर्णायक की भूमिका अदा किया।इस अवसर पर समस्त शिक्षक/ शिक्षिका एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








