ABVP कार्यकर्ताओ ने भरवारी मे मनाया शक्ति दिवस

कौशाम्बी,

ABVP कार्यकर्ताओ ने भरवारी मे मनाया शक्ति दिवस,

स्त्री शक्ति दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिला कार्यकर्ताओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं संगोष्ठी कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज एवं भवंस मेहता डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया  जिसमें कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि हमें आज के समय परिस्थितियों के हिसाब से खुद में दृढ़ संकल्प करते हुए आज के समाज के दुर्गुणों से लड़ना होगा एवं लड़कियों को सशक्त बनाना होगा ।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा पांडेय  ,जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु शुक्ला  , SFD जिला संयोजक कृष्णा कपूर ,शुभम मिश्रा ,,सात्विक केसरवानी , आर्यन श्रीवास्तव ,प्रखर रस्तोगी , राहुल राज पांडे  ,अंकित दुबे ,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor