विश्व कप क्रिकेट में भारत की दमदार जीत पर कौशाम्बी में आयोजित हुई विराट विजय दौड़,पुलिस,पब्लिक, छात्र हुए शामिल

कौशाम्बी,

विश्व कप क्रिकेट में भारत की दमदार जीत पर कौशाम्बी में आयोजित हुई विराट विजय दौड़,पुलिस,पब्लिक, छात्र हुए शामिल,

भारत देश की क्रिकेट टीम की विश्व कप क्रिकेट में लगातार हो रही जीत की खुशी जहा एक ओर पूरे देश में है वही कौशाम्बी जिला इस खुशी को विराट विजय दौड़ के माध्यम से मना रहा है,कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की विजय सफलता को फाइनल तक ले जाने के लिए विराट विजय दौड़ का आयोजन किया गया,वही इस विराट विजय दौड़ को ऐतिहासिक बनाने के लिए ASP समर बहादुर सिंह और नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चेयरमैन द्वारा लोगो को तिरंगा वितरित किया।

भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार जीत को फाइनल तक पहुंचाने के लिए और टीम की हौसलाफजाई के लिए मंझनपुर में वीरता विजय दौड़ का आयोजन किया गया।इस दौड़ में पुलिस और पब्लिक के लोगो ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान ASP और मंझनपुर नगर पालिका चेयरमैन सहित समाजसेवियों और क्रिकेट प्रेमियों ने हर घर तिरंगा देकर भारतीय क्रिकेट टीम की हौसलाफजाई भी की है।विराट विजय दौड़ की समाप्ति के बाद सभी खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौड़ में हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल भी देखी गई।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor