कौशाम्बी,
भरवारी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत Clean Toilet Compaign में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्र किए गए सम्मानित,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत Clean Toilet Compaign में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्र सम्मानित किए गए है।
अधिशाषी अधिकारी सुनील मिश्रा एवम अध्यक्षा कविता पासी ने नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में Clean Toilet Compaign में सफाई का उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को माला पहनाकर,अंगवस्त्र भेंट कर उन्हे सम्मानित किया है,इस दौरान अध्यक्ष एवम ईओ ने कर्मचारियों को मिष्ठान भी वितरित किया है।इस दौरान DPM कृष्णा यादव,लिपिक बबलू गौतम,बिसारा जोन प्रभारी राकेश सरोज सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहे।








