कौशाम्बी,
एएसपी ने एसडीएम, सीओ के साथ थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मंझनपुर में की जनसुनवाई,
यूपी के कौशाम्बी जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर एएसपी ने एसडीएम एवं सीओ के साथ थाना मंझनपुर में जनसुनवाई की, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कराया, शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया।
थाना में प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित रजिस्टर में अंकन करने, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे ।








