कौशाम्बी,
सकिपा ने धूमधाम से मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती,की किसानों के मसीहा को भारत रत्न दिए जाने की मांग,
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे किसान दिवस के शुभ अवसर पर कौशाम्बी जिले के सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग चौराहा पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर तमाम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे शनिवार 23 दिसंबर को उदहिन बुजुर्ग चौराहा में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम किसान और पार्टी नेता उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में चरण सिंह साहब की प्रतिमा में तमाम लोगों ने माल्यार्पण किया और लड्डू खिलाकर उनके जन्मदिवस को मनाया। साथ ही चौधरी चरण सिंह अमर रहें…अमर रहे… जय जवान….जय किसान….के नारे लगाए।
इस अवसर पर पार्टी के तमाम वक्ताओं ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें किसानो का सच्चा हमदर्द बताया। स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर बिनोद कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने किसानो के लिए बहुत काम किया।
इसी के साथ किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने चौधरी चरण सिंह के बारे में अपने विचार रखते हुए उन्हें किसानो का मसीहा करार दिया और उनके सम्मान में उन्हें भारत रत्न दिए जाने की भारत सरकार से मांग की। अजय सोनी के मुताबिक चौधरी चरण जी को भारत रत्न दिया जाना देश के किसानो का सच्चा सम्मान होगा।
इस अवसर श्रीचंद्र केसरवानी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, हुबलाल मास्टर, चंद्रशेखर, भगवानदीन वर्मा, सुरजीत वर्मा, रंजीत सरोज, जुम्मन अली, आदित्य तिवारी, राजू मोबाइल, ज्ञान केसरवानी, राजू केसरवानी, शिवचंद्र केसरवानी, शिव सिंह पटेल, मुन्ना पटेल, लवकुश पटेल, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।