नगर पालिका भरवारी के वार्ड नं 11 में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य का किया गया भव्य स्वागत

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी के वार्ड नं 11 में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य का किया गया भव्य स्वागत,

यूपी के कौशाम्बी भाजपा जिला अध्यक्ष का नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 11 सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर चक चमरूपुर में प्रथम आगमन पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि सुनील कुमार,वार्ड नंबर 16 के सभासद शानू कुशवाहा ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ रहे डायटरिक्ट कोआपरेटिव अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य का भी स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने ग्रामीणों को भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि, हर घर नल से पानी की व्यवस्था मोदी और योगी सरकार ने कराई है। गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन तथा सरकार चलाई जा रहीं द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, तिलक तिवारी, जितेन्द्र, मुलायम सिंह, शिवराज, पार्षद सविता देवी,विराट गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor