समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे धूमधाम से मनाया गई सावित्रीबाई फुले की जयंती

कौशाम्बी,

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे धूमधाम से मनाया गई सावित्रीबाई फुले की जयंती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे ग्राम उदहिन खुर्द ब्लॉक सिराथू में देश की महान विभूति सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर उन्हे याद किया। साथ ही लड्डू का भोग लगाकर सावित्रीबाई फुले अमर रहे… अमर रहे… के नारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोगों ने उन्हे याद किया।

बुधवार 3 जनवरी को ग्राम उदहिन खुर्द ब्लॉक सिराथू में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए नई ज्योति जलाई थी। उन्होने सर्वप्रथम महिलाओं के लिए महिला विद्यालय की नीव रखी थी।

आगे बताया कि सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। साल 1840 में मात्र 9 साल की उम्र में उनका विवाह 13 साल के ज्योतिबा राव फुले से हो गया था। बचपन में सावित्री बाई फुले अनपढ़ थीं। उनके पति मात्र कक्षा 3 तक पढ़े थे। फिर उन्होंने अपने पति से शिक्षा ग्रहण की और बाद में साल 1848 में पुणे में नारी शिक्षा के लिए उन्होंने पहला स्कूल खोला।

इस अवसर पर पार्टी नेता रंजीत सरोज ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज सुधार के लिए अनेकों कार्य किया। उन्होंने शिक्षा के साथ ही बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही विधवा विवाह, सती प्रथा को लेकर भी वो मुखर रहीं। अपने जीवन काल में उन्होंने भारी विरोध और कठिन समस्यायों के बावजूद समाज सुधार के लिए लगातार संघर्ष किया।

इस अवसर पर जवाहर लाल दिवाकर ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का सारा जीवन समाज सेवा और नारी शिक्षा के लिए समर्पित रहा। ऐसी देवी स्वरूपा महान आत्मा को हम सब आज उनके जन्म दिवस पर स्मरण करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मौजूद रहे सभी लोगों को लड्डू खिलाकर सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस की बधाई दी गई।

इस अवसर पर रंजीत हुबलाल गौतम, अरविंद गौतम, नरेश गौतम, मटरू लाल चौधरी, राम विशाल पटेल, राजेश गौतम, मनोज गौतम, राजेश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर गौतम, संतोष चौधरी, राम आसरे सरोज आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor