मुंबई से अयोध्या जा रही पैदल यात्रा पहुंची कौशाम्बी,हुआ भव्य स्वागत,पुलिस की सुरक्षा में अयोध्या के लिए हुई रवाना

कौशाम्बी,

मुंबई से अयोध्या जा रही पैदल यात्रा पहुंची कौशाम्बी, स्वागत के बाद पुलिस की सुरक्षा में अयोध्या के लिए हुई रवाना,

मुंबई महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही पैदल यात्रा शुक्रवार की शाम को कौशाम्बी पहुंची है,कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के सिंधिया प्राथमिक विद्यालय में कुछ देर विश्राम व जलपान के बाद पैदल यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए कोखराज टोल प्लाजा से अयोध्या धाम की ओर रवाना हुई।

पैदल यात्रा प्रमुख नागा बाबा अभिषेक महंत पुरी ने बताया कि यह यात्रा मुम्बई के मीरा बैंगर रोड़ से निकाली गयी है। यह यात्रा कुल 47 दिनों की है। कौशाम्बी के भरवारी में आज 41 वां दिन है। कार सेवकों के सम्मान में यह यात्रा पैदल यात्रा निकाली गयी है। इस यात्रा में कुल 80 से 90 लोग सम्मिलित है। पैदल यात्रा में राम सेवक भगवान राम की पालकी लेकर चल रहे है।

महंत ने कहा कि यूपी में हमे बहुत सम्मान मिला है। जहां जहां भी यूपी में हमारी यात्रा विश्राम के लिए रूकी है वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ- साथ स्थानीय लोगों ने बहुत सम्मान दिया है। हमारा लक्ष्य है कि अयोध्या में हमारी पैदल यात्रा प्राण प्रतिष्ठा के दिन पहुंच जाये। जिससे हम भी कार सेवकों के सम्मान का भागीदार बन सके।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor