मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई UPAJ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ,किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश,

मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई UPAJ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ,किया गया सम्मानित,

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (UPAJ) की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 23 फरवरी को मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई ,बैठक में राष्ट्रीय एवम प्रदेश कार्यकारिणी सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलो के पदाधिकारी शामिल हुए।

UPAJ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुजफ्फरनगर की नवगठित जिला इकाई के पदाधिकारियों को पद यू जिम्मेदारी की शपथ दिलाई है।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लगभग 20 जिलों के जिलाध्यक्ष और महामंत्री सहित प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो का स्वागत किया गया एवम उन्हें सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह,प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल जी कर्ण,प्रदेश उपाध्यक्ष फल कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष बाल मुकुंद तिवारी,महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सहित तमाम पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor