ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ समापन,ट्रैक्टर की पूजा कर किसानों को किया गया सम्मानित

कौशाम्बी,

ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ समापन,ट्रैक्टर की पूजा कर किसानों को किया गया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रही ग्राम परिक्रमा यात्रा का रविवार को समापन हो गया।

ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

ग्राम परिक्रमा यात्रा के सफल आयोजन पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सहित सभी पदाधिकारियो व उपस्थित किसान भाइयों को सम्मानित कर मंदिर और ट्रैक्टर की पूजा की गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor