अंतरराष्ट्रीय धाविका सुनीता सरोज को डीएम ने किया सम्मानित

कौशाम्बी,

अंतरराष्ट्रीय धाविका सुनीता सरोज को डीएम ने किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले की निवासी एवम अंतरराष्ट्रीय धाविका सुनीता सरोज ने लखनऊ में संपन्न हुई अंडर -20 नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में 5000 मीटर रेस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कौशाम्बी जनपद का नाम रोशन किया है।

इसके साथ ही सुनीता ने यूएई में होने वाली एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने पर डीएम राजेश कुमार राय ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया है।

सुनीता देवी वर्तमान में स्पोर्ट्स स्टेडियम ,टेवा में प्रैक्टिस कर रही हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा, खेलो इंडिया प्रशिक्षक संदीप कुमार एवं स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी सुनीता के इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor