कौशाम्बी,
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कौशाम्बी जिले को खेलो इंडिया सेंटर और इनडोर स्टेडियम की दी सौगात,
यूपी के कौशांबी में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद ट्राफी के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आगमन हुआ। स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं, सांसद एवं तीनों विधायकों ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने हाथों से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि लाखों खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों से भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने जिले को जिम्नास्ट के लिए खेलो इंडिया सेंटर की सौगात दिया। वहीं करोड़ों की लागत से इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा किया।

पत्रकारों ने अखिलेश यादव यूपीटीईटी का पेपर बियर गोदाम के पते पर छापे जाने के सवाल बोले, अखिलेश यादव की सरकार में दंगे होते थे भाजपा की सरकार में दंगल हो रहे हैं। अंतर इतना है कि तब हूटर और शूटर चलता था आज विकास की गाथाएं होती है सपा की सरकार बसपा की सरकार में क्या होता था यह प्रदेश की जनता जानती है बेटियां सड़कों पर शाम को निकल नहीं पाती थी आज बेटियां खेल के मैदान में आकर मेडल जीतती हैं यह बदलाव उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। अखिलेश यादव के किसानों के ऊपर गोलियां चलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के सभी नेताओं के सामने और आपकी मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूं याद करिए दिग्विजय सिंह की सरकार। दिग्विजय सिंह की सरकार में किसानों के ऊपर गोलियां चली थी शरद पवार की सरकार के समय किसानों की हत्या हुई कांग्रेस के समय किसानों के ऊपर गोलियां चली हत्या हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय किसानों को एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले से 47% ज्यादा गेहूं एवं धान पर दिया गया 65 से 70 प्रतिशत दलहन एवं तिलहन पर दिया गया खरीद पहले से दोगुने की गई। पीएम किसान सम्मान निधि से एक लाख 65 हजार करोड़ रुपया मदद के रूप में दिया गया। एक भी किसान यह नहीं कह सकता कि उसके साथ अनदेखी की गई है मथुरा मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आप स्पष्ट देख सकते हैं सड़कों के निर्माण की बात हो रेलवे के विकास की बात हो या फिर डिफेंस कॉरिडोर बनाने की बात हो पूर्व में भी उत्तर प्रदेश के उसे डिफेंस मंत्री रहे लेकिन डिफेंस कॉरिडोर नहीं मिला मोदी सरकार में राजनाथ सिंह ने योगी जी के यहां पर डिफेंस कॉरिडोर बनाने का भी काम किया है।








