कौशाम्बी,
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोंदभराई एवं बच्चों को कराया गया अन्नप्राशन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आज विकास भवन स्थित सरस हाल में विनीता त्रिवेदी की उपस्थिति में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विनीता त्रिवेदी द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने 05 गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई एवं 03 बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। कार्यक्रम की थीम “पोषण भी पढ़ाई भी, पारंपरिक व स्थानीय आहार प्रथाओं पर केंद्रित किया जाना” सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी मूरतगंज, मुख्य सेविकाएं, कार्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं गर्भवती धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।








