कौशाम्बी में 17 साल सेवा कर LIU एसआई सुषमा दुबे हुई सेवानिर्वृत,एसपी,एएसपी,LIU स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में 17 साल सेवा कर LIU एसआई सुषमा दुबे हुई सेवानिर्वृत,एसपी,एएसपी,LIU स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई,

यूपी के कौशाम्बी जिले में 17 साल नौकरी कर LIU एसआई सुषमा दुबे रविवार को सेवानिर्वृत हो गई,पुलिस आफिस में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव,एएसपी अशोक कुमार वर्मा एवम LIU स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कौशाम्बी जनपद में 2008 में ड्यूटी ज्वाइन करने वाली एसआई सुषमा दुबे ने लगभग 17 साल LIU में रही और एक अच्छे परिवार की तरह कार्य निष्पादन कर सभी का आभार हासिल करती रही,रविवार को वह सेवानिर्वृत हो गई,उनके सेवानिर्वृत होने पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया,एएसपी अशोक कुमार वर्मा एवम स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान LIU आफिस में उनके लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे उनके द्वारा कार्यालय में एवम क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे चर्चा की गई, उन्हे एवम उनके साथ आए हुए उनके परिवार के लोगो को भोजन कराने के बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस दौरान उन्होंने अश्रुपूर्ण आंखो से सभी को धन्यवाद देते हुए विदाई ली।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor