भरवारी कस्बे में धूमधाम से मनाया गया भाजपा पार्टी का 44वा स्थापना दिवस

कौशाम्बी,

भरवारी कस्बे में धूमधाम से मनाया गया भाजपा पार्टी का 44वा स्थापना दिवस,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में धूमधाम से भाजपा का 44वा स्थापना दिवस मनाया गया,जिसमे जिला, सेक्टर और बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद भरवारी में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अशोक केसरवानी एवम सेक्टर अध्यक्ष वेदांत उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा का 44वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,पार्टी के स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवम कस्बे के समाजसेवियों ने पार्टी के बारे में चर्चा की ।

व्यापार मंडल भरवारी के कोषाध्यक्ष अखिलेश कौशल द्वारा आयोजित एवम बूथ अध्यक्ष नीरज वैश्य के संयोजन में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवम पार्टी की उपलब्धि के बारे में चर्चा की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष भरवारी वीरेंद्र केशरी,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कविता केसरवानी,प्रवेश केसरवानी,दुर्गा प्रसाद,विनोद कुमार,संजय केसरवानी,राम प्रकाश,कृष्ण चंद्र वैश्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor