सांसद विनोद सोनकर को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय में मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

कौशाम्बी,

सांसद विनोद सोनकर को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय में मिठाई खिलाकर मनाई खुशी,

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय लोकसभा कार्यालय मंझनपुर में कौशाम्बी से वर्तमान सांसद विनोद सोनकर को पुनः प्रत्याशी बनाये जाने पर जनपद कार्यालय व केंद्रीय चुनाव कार्यालय में जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और अग्रिम जीत की शुभकामनाए दी।

शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए लोक सभा कौशाम्बी से तीसरी बार पार्टी के प्रत्याशी बनाए जानें पर पश्चात प्रथम आगमन पर जन आशीर्वाद कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, लोकसभा संयोजक राकेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी बच्चा, भोले शंकर कुशवाहा ,गोलू सिंह पटेल एवं कई मंडलों के मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor