श्री शतचण्डी महायज्ञ पाठ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन,भक्तो ने ग्रहण किया प्रसाद

कौशाम्बी,

श्री शतचण्डी महायज्ञ पाठ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन,भक्तो ने ग्रहण किया प्रसाद,

यूपी के कौशाम्बी जिले के दारानगर में महादेव मंदिर के सामने पिछले 9 दिनों से चल रहे शतचंडी महायज्ञ पाठ का बुधवार को पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। यज्ञ में नगर के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें साधु समाज से जुड़े संतों व ग्रामीणों को कल भंडारे के प्रसाद के लिए स्वामी श्री गोपालाचार्य जी महराज ने निमंत्रित किया।

स्वामी गोपालाचार्य जी ने बताया कि 9 मार्च को प्रथम नवरात्र से दारानगर में ग्यारह विद्वान ब्राह्मणों द्वारा शत चंडी पाठ आरंभ किया गया था। जो नव दिन तक निर्बाध रूप से चलते हुए आज संपन्न हो गया।स्वामी श्री गोपालाचार्य जी महराज ने बताया कि पूरे सात दिन तक यज्ञ प्रांगण में नगरवासियों की श्रद्धा व आस्था के चलते पूजन कार्यक्रम करवाया गया। बुधवार को दुर्गा नवमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ के साथ शतचंडी यज्ञ का भी समापन हो गया।साथ में राम नवमी के उपलक्ष्य पर रामार्चा सहस्त्र नाम के साथ भगवान श्री राम को पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने जन्म दिवस मनाया।

कार्यक्रम में राज नारायण मिश्र, दीपक मणि,अमृत लाल केशरवानी, दिप्पू मिश्र,लक्ष्मी कांत त्रिपाठी,जय मणि तिवारी,कृष्ण कुमार केशरवानी,नील कमल मिश्र,हिमांशु,पवन तिवारी, रेवती रमण, संजय पाठक,सोमेश्वर तिवारी सहित हजारों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor