कौशाम्बी,
दुबई में जीत का परचम लहराकर कौशाम्बी पहुंची एथलेटिक्स सुनीता का हुआ भव्य स्वागत,स्वागत देख सुनीता के छलके आंसू,
यूपी के कौशाम्बी जिले की बेटी सुनीता सरोज ने दुबई में जीत का परचम लहराया है,सुनीता ने 21वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में ब्रांज़ मेडल जीता है,सुनीता ने 16 मिनट 51 सेकेंड में अंडर 20 में 5 हजार मीटर की दौड़ लगाई और ब्रांज मेडल अपने नाम किया है।
गरीब किसान की बेटी सुनीता ने दुबई में खेलने को जाने के लिए चंदे से फ्लाइट का टिकट लिया था।सुनीता का ब्रांज मेडल जीतकर अपने वतन और अपने गांव आने पर उड़नपरी का जोरदार स्वागत किया गया।स्वागत समारोह देख कर सुनीता की आंखों से आंसू छलक पड़े।
सुनीता ने वर्ष 2022 में अंडर 18 एशिया चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कुवैत में गोल्ड मेडल जीता था,सुनीता ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग किया था लेकिन उसकी मदद नहीं की गई,और वह चंदे से टिकट की व्यवस्था कर सुनाई खेलने गई और ब्रांज मेडल जीता, ब्रांज मेडल जीतने पर सुनीता को जनपदवासी सोशल मीडिया पर एवं अब मिलकर बधाई दे रहे है।
सुनीता का दावा है कि आने वाले 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल भी जीतूंगी।