भाजपा कार्यालय में मनाया गया काला दिवस,आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या 

कौशाम्बी,

भाजपा कार्यालय में मनाया गया काला दिवस,आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या ,

यूपी के कौशाम्बी भाजपा जिला कार्यालय में 25 जून को आपातकाल व काला दिवस (आपातकाल और लोकतंत्र की हत्या) के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी काशी क्षेत्र से उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता एवं मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक राकेश पाण्डेय ने किया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि आज ही के दिन 49 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 मे तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर देश मे आपातकाल की घोषणा की थी, जो भारतीय इतिहास का सबसे काला दिन था, इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस दिन को काला दिन के रूप में याद करती है।

इस दौरान आपातकाल काल खण्ड की स्मृति को याद कर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया, साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम में आपातकाल और लोकतंत्र की हत्या की छाया चित्र की प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रेम चन्द्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी, मंझनपुर से निवर्तमान विधायक लालबहादुर, जिला उपाध्यक्ष आशीष केशरवानी, सिराथू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाष कुशवाहा, चन्द्र दत्त शुक्ला, भोलेशंकर कुशवाहा , डा0 नीतू कनौजिया , ज्योति केसरवानी, जिले के सभी पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor