कौशाम्बी,
उ०प्र० आम महोत्सव-2024 में प्रतिभाग करें बागवानी कृषक : जिला उद्यान अधिकारी,
यूपी के कौशाम्बी जिला उद्यान अधिकारी अवधेश मिश्र द्वारा जनपद के सभी बागवानी कृषकों को सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रादेशिक “उ०प्र० आम महोत्सव-2024,” अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर-9, अमर शहीद पथ, लखनऊ में 12.07.2024 से 14.07.2024 तक आयोजित किया जा रहा है।जिसका उदघाटन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा 12.07.2024 को प्रातः 11:00 बजे किया जायेगा एवं समापन व पुरस्कार वितरण उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा 14.07. 2024 को किया जायेगा।
आम महोत्सव-2024 में जनपद के बागवानों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रजातियों के आम प्रदर्शन भी लगाये जाने हैं। जनपद के आम उत्पादक किसानों से अनुरोध है कि अपने-अपने आम की प्रजातियों जैसे – दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, सफेदा, , हुस्नआरा, अरुणिका, अम्बिका एवं देशी इत्यादि को प्रर्दशनी में अवश्य लगाये और प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर पुरस्कार प्राप्त करें।
प्रदर्शन एक दिन पूर्व 11.07.2024 को प्रातः 11:00 बजे तक प्रदर्शनी स्थल पर अवश्य लगा दिये जाये। उसी दिन सायं को उनका जजिंग कार्य भी किया जायेगा। इसलिये तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखे।साथ ही आम महोत्सव में जनपद के प्रतिभाग अथवा भ्रमण करने वाले कृषको के लिए बस कार्यालय, जिला उद्यान अधिकारी से 13/07/2024 को प्रातः 6 बजे रवाना होगी। इच्छुक कृषक प्रमोद कुमार उद्यान निरीक्षक मोबाइल संख्या 7007055899 में संपर्क करे।








