राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33599 वाद का निस्तारण कर 2 करोड़ 37 लाख 34 हजार 928 रुपए वसूला गया अर्थदंड

कौशाम्बी,

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33599 वाद का निस्तारण कर 2 करोड़ 37 लाख 34 हजार 928 रुपए वसूला गया अर्थदंड,

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारी एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारी तथा जनमानस उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के क्रम में जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 63 परिवारिक वादों का निस्तारण किये गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 44 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 1.06.30,000/- रू० दिलाया गया तथा इसी क्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम् द्वारा कुल 06 वाद का निस्तारण कर 25,000/- रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया।

अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी द्वारा 02 वाद का निस्तारण कर 1,500/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा 03 वाद का निस्तारण कर 1,500/- का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश सप्तम द्वारा कुल 07 बाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश / त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा विद्युत अधिनियम के 108 यादों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश / त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण कर 500/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 6038 फौजदारी यादों का निस्तारण कर 5.87.440 /- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 550 वादों का निस्तारण कर 1,330/- रू० का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के अतिरिक्त 1,4,64,898/- रू० का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज सी०डि०/ त्वरित न्यायालय द्वारा कुल 280 यादों का निस्तारण कर 8,130/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया।

सिविल जज जू०डि० द्वारा 273 वादों का निस्तारण के अतिरिक्त 2,61,346/- रू0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 850 वादों का निस्तारण कर 15,800/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार अपर सिविल जज जू०डि० द्वितीय द्वारा 229 वादो का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू०डि०/ त्वरित न्यायालय प्रथम् द्वारा कुल 584 वाद निस्तारित कर 35,900/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। ग्राम न्यायालय, चायल द्वारा कुल 151 वाद निस्तारित कर 12,850/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। जिले के समरत राजस्व न्यायालयों द्वारा 23281 वादों व पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 462 वादो का निस्तारण कर 12,50,000 रु० जमा कराया गया। न्यायालय, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवायें), कौशाम्बी द्वारा सुलह समझौते के आधार कुल 06 मामले का निस्तारण किया गया तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 659 वादों का निस्तारण कर 1,11,67,308 रू० जमा कराया गया।

 इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वाद 33599 का निस्तारण कर 2,37,34,928 रू० अर्थदंड वसूला गया।तदोपरान्त प्राधिकरण के सचिव/ अपर जनपद न्यायाधीश, पूर्णिमा प्रांजल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा लोक अदालत की समाप्ति की घोषणा की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor