कौशाम्बी,
महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की भागीदारी विषय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मूरतगंज में की बैठक,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के कसिया में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की बैठक जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चायल विधानसभा के पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक ही नारा है,महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना है,उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में 50% की भागीदारी दी है।सभी महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आपके अधिकार की लड़ाई को लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौरव पांडेय ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है, लगातार महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, अपराध की मैं घोर निंदा करता हूं,और इस भाजपा की सरकार को बताना चाहता हूं कि हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता महिलाओं के हक एवं अधिकार की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे और उनका अधिकार उनको दिलाएंगे।
चायल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तलत अजीम ने कहा उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को बताया एवं महिलाओं के साथ हो रहा है अपराध को लेकर दु:ख जाहिर किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कांग्रेस के छात्र संगठन (NSUI)के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी ‘आजाद’ ने किया,उन्होंने कहा कि महिला का सम्मान और महिलाओ के बारे मे सोचने वाली केवल कॉंग्रेस पार्टी है जो महिलाओ के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं किया है,महिला कॉंग्रेस सरकार में सुरक्षित रहती थी,जब से भाजपा सरकार आई है तबसे महिलाओं के साथ बलात्कार, उत्पीड़न ,चोरी , बढ़ गई है ।
कार्यक्रम का आयोजन शहनाज अली ( बेगम) और फौजिया ने किया, कार्यक्रम में राम बहादुर त्रिपाठी, दीपक पांडेय (बाबूजी), राज नारायण पासी, मोहम्मद आरिज ,मोहम्मद असलम ,मोहम्मद अब्बान , सोसल मीडिया जिला अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नूरुत जमा, मोहम्मद मसरूर उर्फ शाहरुख, चरवा नगर अध्यक्ष निक्की पांडे, कमर भाई ,फोजिया शहनाज बेगम, नीतू पासी सूरजमुखी देवी, शिखा पासी, निशा अंसारी तुरकिया बेगम सपना रीना लगभग सैकड़ो की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।