कौशाम्बी जिले की हर गली,हर मोहल्ला में देश प्रेम की अलख जगाना ही मेरा मकशद: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

कौशाम्बी जिले की हर गली,हर मोहल्ला में देश प्रेम की अलख जगाना ही मेरा मकशद: धर्मराज मौर्य,

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत विधानसभा मंझनपुर के दरियापुर चौराहे से व चायल विधानसभा की परसरा चौराहे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ,’राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ आयोजित बाइक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व जिला प्रभारी  अवधेश चंद्र गुप्ता,पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने किया ।

संगठन के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई ।यह तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की अगुवाई में निकाली गई। दरियापुर चौराहे में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है। स्वतंत्रता देश को कड़ी मशक्कत के बाद देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है। राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारी पहचान है। यह हमारे त्याग,बलिदान और शांति का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि यह आजादी का महोत्सव है,हमारा उदेश्य तिरंगा को हर घर तक पहूंचाने का है। इसके अलावा भी उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण बाते कही। बतादें कि यह तिरंगा यात्रा मंझनपुर विधान व चायल के कई क्षेत्रों से होकर गुजरी जिला भाजपा कार्यालय में आकर पूर्ण हुई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।उत्तर प्रदेश सरकार ने 4.5 करोड़ घरों तक हर घर तिरंगा को पहुंचाने का वृहद संकल्प लिया है।

इस मौके पर मंझनपुर के पूर्व विधायक ,भाजपा के वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर,जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,भरवारी चेयरमैन कविता पासी, नीतू कनौजिया , हर्ष केसरवानी व तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor