पीएम नरेंद्र मोदी प्रयागराज में आज ,महिला शसक्तीकरण का देंगे संदेश

प्रयागराज,

पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में,महिला शसक्तीकरण का देंगे संदेश,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगमनगरी प्रयागराज से महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगे। पीएम त्रिवेणी तट के करीब स्थित परेड मैदान पर आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। ‘महिला सशक्तीकरण सिर्फ बात नहीं’  कार्यक्रम का उद्देश्य  है कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काफी काम किया है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़ी प्रदेशभर की 2.73 लाख महिला लाभार्थी शामिल होंगी। पीएम लगभग दो घंटे प्रयागराज में रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित महिला मंत्री और सांसद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मंच पर मंत्री, सांसद और विधायक को मिलाकर 33 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम के लिए परेड मैदान में 85 हजार वर्गमीटर में पंडाल तैयार किया गया है। इसमें पौने तीन लाख महिलाओं के बैठने का प्रबंध है। मंच तैयार हो चुका है, जिसे एसपीजी के हवाले किया जा चुका है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में नौ सरकारी योजनाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी। इसमें समूह सखी, बैंक सखी, बीसी सखी, कृषि आजीविका सखी, विद्युत सखी, सामुदायिक शौचालय और टेक होम राशन के संचालन से जुड़ी महिलाओं के साथ ही कन्या सुमंगला योजना और स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी महिलाएं शामिल हैं।कार्यक्रम के दो प्रमुख अंग होंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन और संवाद। संवाद के लिए परेड मैदान में एक कक्ष बनाया गया है। वहां विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को बैठाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री चयनित महिलाओं से प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान तीन अलग-अलग योजनाओं की 25-25 यानी कुल 75 महिलाओं से संवाद करेंगे।पीएम प्रदेश की 202 तहसीलों में स्थापित हो रहे टेक होम प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इनमें आठ प्लांट प्रयागराज की आठ तहसीलों में स्थापित किए जाएंगे।पीएम प्रदेश के विभिन्न जिलों में क्रियाशील 1.60 लाख स्वयं सहायता समूहों के खाते 1000 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड स्थानांतरित करेंगे। कन्या सुमंगला योजना के एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में पीएम फंड ट्रांसफर करेंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor