धर्मा देवी इंटर कालेज में आयोजित हुई मण्डलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता,प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

कौशाम्बी,

धर्मा देवी इंटर कालेज में आयोजित हुई मण्डलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता,प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार में मण्डलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को हुआ। जिसमें धर्मा देवी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 सच्चिदानंद यादव ने किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ माँ शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवम माल्यार्पण कर फीता काटकर निशाना साधते हुए शुरुआत किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा 2024 प्रदेश स्तर एवं जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा विभिन्न पाठ्येतर क्रियाकलापों में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।

 

शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर-14 राइफल बालिका वर्ग में शिखा वर्माधर्मा देवी, को प्रथम, पलक जायसवाल धर्मा देवी, को द्वितीय तथा आकृति सिंह धर्मा देवी, को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-17 राइफल बालिका वर्ग में प्रीती यादव प्रयागराज को प्रथम, नीलू कुशवाहा धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को द्वितीय, रुष्मा देवी धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार अंडर-19 बालिका राइफल शूटिंग में मधु देवी धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशांबी को प्रथम, रेशमा देवी धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को द्वितीय तथा महेक सक्सेना कौशाम्बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इसी प्रकार अंडर-14 बालिका पिस्टल वर्ग में गरिमा मिश्रा धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को प्रथम, गरिमा देवी धर्मा देवी इंटर कौशाम्बी को द्वितीय तथा मनीषा देवी धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार अंडर-17 बालिका पिस्टल में काजल देवी धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को प्रथम, अंजली देवी धर्मा देवी इंटर कौशाम्बी को द्वितीय तथा अंशिका देवी धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में अंडर-19 बालिका पिस्टल में सोनाली धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को प्रथम, पिंकी देवी धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को द्वितीय तथा आस्था सिंह धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार अंडर-14 बालिका पीप साइड में मुस्कान सिंह कौशाम्बी को प्रथम स्थान, नन्दिनी सिंह यादव कौशाम्बी को द्वितीय स्थान, सौम्या केशरवानी प्रयागराज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार अंडर-19 बालिका पीप साइड में साक्षी देवी कौशाम्बी को प्रथम, जया पाण्डेय कौशाम्बी को द्वितीय, खुशबू देवी धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार बालक अंडर 14 पिस्टल देवेन्द्र कुमार कौशाम्बी को प्रथम,अमन यादव प्रयागराज को द्वितीय तथा अंशुल मौर्या धर्मा देवी कौशाम्बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।थाना सुतलानपुर घोष से एसआई आकाश मिश्रा ने स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए राज्य व राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में सफल होने के लिए आशीर्वचन दिए।

इस कार्यक्रम के अवसर पर गया प्रसाद मिश्र,श्याम लाल,रामसुन्दर सिंह,दुर्विजय सिंह,शिव प्रकाश राजपूत, बीरेन्द्र पाण्डेय प्रधानाचार्य धनपत्ती देवी श्याम नारायण इंटर कॉलेज,शिवम, बलवन्त कुमार, जागृति सिंह , राकेश कुमार,आदि गणमान्य उपस्थित रहें। आये हुए समस्त अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor