प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मुक्त घोषित 27 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कौशाम्बी,

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मुक्त घोषित 27 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी ने गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उदयन सभागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनपद में टीबी मुक्त घोषित 27-ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

डीएम ने ग्राम प्रधान जनमेजय सिंह ग्राम प्रधान-बिलासपुर, रामदुलारी गिरिया खालसा, अनीता भारतीय सैबसा, सुमन देवी जमदुआ, मालती देवी शाहपुर टिकरी,  धनराज धनपरा, राजदा बेगम नादेमई, सरिता देवी कानेमई, वीरेन्द्र सिंह हिसामपुर माढ़ो, रणजीत सिंह चक कोरियों पुरे फैज,  खुश्नुमा बेगम ननमई,  शीला देवी त्रिलोकपुर, मनोज कुमार ऐगवा, रमाकान्त त्रिपाठी उमरछा, महेन्द्र सिंह उदाथू,  ऊषा देवी कुराई, रानी गौरा, पिंकी सरोज उमरावल, रामसजीवन पौर कांशीरामपुर, ऊषा अशोक द्विवेदी हटवा अब्बासपुर, जगमोहन अजरौली, मंजू देवी भगवतपुर, नगमरूही परवीन मकनपुरवारी, दुर्गा प्रसाद बिछौरा, पूजा देवी इचौली, खुर्शीदा बानों बघेलापुर उपरहार एवं सोनेलाल उलाचूपुर को मोमेण्टों एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor