कृषि विज्ञान केंद्र महंगाव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद स्तरीय मेले का हुआ आयोजन

कौशाम्बी,

कृषि विज्ञान केंद्र महंगाव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद स्तरीय मेले का हुआ आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, महगाँव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (ओ०एस०/ टी०बी०ओ०) तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद से बडी संख्या में कृषकों एवं महिला कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ  जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा 15 कृषकों को सरसों एवं तोरिया बीज के मिनीकिट निःशुल्क वितरण किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय सिंह द्वारा मक्का एवं तिलहनी फसलों की उपज से होने वाले लाभ एवं फसल तैयार किये जाने की समस्त तकनीकी जानकारियों से कृषकों को जागरूक किया गया। कृषि वैज्ञानिक द्वारा बताया गया कि मक्का एक ऐसा फसल है जिसे रबी, खरीफ एवं जायद तीनों सत्र में तैयार कर बेचा जा सकता है। मक्का फसल बोने से दो प्रकार के फायदा कृषकगण उठा सकते हैं पहला मक्का बेचकर दूसरा उसके तने को पशुओं के लिए हरे चारे के रूप में उपयोग कर पौष्टिकता प्रदान किया जा सकता है। आलू की फसल में मक्का बोकर प्रयोग कर सकते हैं जिससे यदि आलू में लाभ नहीं हुआ तो मक्का उसकी भरपाई कर सकता है।

जिला कृषि अधिकारी डा० सन्तराम द्वारा कृषकों को कृषि विभाग में सचालित योजनाओं जैसे पी०एम० कुसुम, बीज वितरण एवं निःशुल्क मिनीकिट उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक खेती, कृषि यन्त्रीकरण, मृदा परीक्षण इत्यादि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया।

जिला उद्यान विभाग के तकनीकी सहा० प्रमोद कुमार द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया जिसमें टीशू कल्चर, प्याज बीज वितरण, आम, अमरूद, लीची के बाग लगवाने हेतु कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, किसान मोर्चा के प्रतिनिधि अंगद , उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उप सम्भागीय कषि प्रसार अधिकारी, सिराथू एवं मझनपुर एवं अन्य अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor