भरवारी में धूमधाम से मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक मंगला प्रसाद तिवारी की जयंती

कौशाम्बी,

भरवारी में धूमधाम से मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक मंगला प्रसाद तिवारी की जयंती,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में कालेज के संस्थापक, प्रबंधक,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय मंगला प्रसाद तिवारी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ।

कालेज के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी एवं प्रधानाचार्य कलीम अहमद ने उनके के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया, कालेज के प्रधानाचार्य ने कालेज के संस्थापक के  जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कालेज के अध्यापक भारत लाल शर्मा, अरुण कुमार द्विवेदी, लेफ्टिनेंट पंकज कुमार, विनोद मिश्रा, अजय कुमार, माया तिवारी,करुणेश त्रिपाठी, चंद्रकांत शुक्ला, बालमुकुंद त्रिपाठी, संतोष सिंह यादव, अशोक कुमार पांडे ,गंगा प्रसाद ,संजय चौधरी, अवधेश कुमार,राजेश यादव ,राजेश अस्थाना ,वरुण शंकर मिश्रा, अतुल मिश्रा ,विशाल मिश्रा, सुनील यादव ,यशपाल यादव, आज प्रकाश द्विवेदी, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, जय सिंह, उदयभान मौर्य आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor