अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य पहुंचे कौशाम्बी,करारी में हुआ भव्य स्वागत

कौशाम्बी,

अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य पहुंचे कौशाम्बी,करारी में हुआ भव्य स्वागत,

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति आयोग के नामित सदस्य जितेंद्र कुमार का करारी नगर पंचायत में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत करारी पहुंचे आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार का भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने अपने आवास पर स्वागत किया।इस दौरान वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने जितेन्द्र कुमार को अंगवस्त्र व महात्मा बुद्ध का चित्र भेंट कर स्वागत किया।

अनुसूचित जनजाति आयोग के नामित सदस्य जितेंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कौशाम्बी उनकी कर्मस्थली है और उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगे।भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चला कर लोगों को साथ जोड़ेंगे और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor