एडीएम न्यायिक ने ग्राम-शाहपुर उपरहार में ग्राम चौपाल लगा कर किसानों की चकबन्दी सम्बन्धी समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारित करने के दिये गये निर्देश

कौशाम्बी,

एडीएम न्यायिक ने ग्राम-शाहपुर उपरहार में ग्राम चौपाल लगा कर किसानों की चकबन्दी सम्बन्धी समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारित करने के दिये गये निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी एडीएम (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी प्रबुद्ध सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम-शाहपुर उपरहार परगना अथरवन तहसील मंझनपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में सभी ग्रामवासियों से चकबन्दी की समस्याओं पर चर्चा की गयी।

ग्राम शाहपुर उपरहार में प्रथम चक्र की चकबन्दी प्रचलित है। कृषकों की समस्याओं को सुना गया, जिसके नियमानुसार निस्तारण के लिए चकबन्दी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के अनुसार शीघ्र कार्यवाही कर चकबन्दी प्रक्रियायें विधिपूर्वक सम्पन्न करायें।

इस अवसर पर एसडीएम /बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल, ग्राम प्रधान व चकबन्दी समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor