कौशाम्बी,
भाजपा जिला पदाधिकारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का करे निर्वाहन:शिवशंकर सिंह,
यूपी के कौशाम्बी भाजपा जिला कार्यालय में संगठन द्वारा नियुक्त संगठन चुनाव अधिकारी (प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा)शिवशंकर सिंह के आगमन पर पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य व पार्टी के कार्यकर्ताओ ने माला पहना कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित संगठन महापर्व सक्रिय सदस्यता एवम संगठनात्मक चुनाव की जिला कार्यशाला में जिला संगठन चुनाव अधिकारी के रूप में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आदरणीय शिवशंकर सिंह ने आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी संगठन चुनाव में जिन पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है वो सभी अपने दायित्व का निर्वाहन पूरी निष्ठा व तन्मयता से करे और ऐसी तमाम संगठनात्मक संरचना की पूरी जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने संबोधन में संगठन में तमाम मूल मंत्र दिए व सभी मंडल अध्यक्षो व जिला पदाधिकारियो जो सदस्यता अभियान के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुके हैं उनको अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी, रमेश पासी , जय चंद्र मिश्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर , सदस्यता अभियान के संयोजक राकेश पाण्डेय, महामंत्री संजय जायसवाल, दीप चंद्र दिवाकर , ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, अजय पाण्डेय, शीलू पाण्डेय आदि जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।