किसानों के लिए सेवक की तरह आजीवन समर्पित रहे चौधरी चरण सिंह:अजय सोनी

कौशाम्बी,

किसानों के लिए सेवक की तरह आजीवन समर्पित रहे चौधरी चरण सिंह:अजय सोनी

किसान दिवस के अवसर पर उदहिन बुजुर्ग में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उन्हें नमन किया। पार्टी नेता अजय सोनी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों को संबोधित करते हुए अजय सोनी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अजय सोनी ने उन्हें सच्चा किसान हितैषी बताते हुए उनके द्वारा किसानों के हित में किए गए कई कामों का उल्लेख किया। अजय सोनी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के लिए एक सेवक के रूप में समर्पित रहे। आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता गांवो से गुजरता है। जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा, देश का वास्तविक विकास नहीं होगा। आगे कहा कि हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर जवाहर लाल, वीरेंद्र यादव, श्याम लाल पाल, अनिल विश्वकर्मा, रमेश पटेल, मुन्ना लाल सरोज, राम आसरे प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor