मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान: धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर संबोधित किया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक महत्वाकांक्षी योजना है ,जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान प्रदान करना है। इस योजना से दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एव गृहस्थी की स्थापना है। व नव दाम्पत्य जोड़ो को शुभकामनाओ सहित बधाई दिया।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, हीरा लाल सरोज,मुख्य विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor