नगर पालिका मंझनपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दिलाई गई संविधान की शपथ

कौशाम्बी,

नगर पालिका मंझनपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दिलाई गई संविधान की शपथ,

यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पालिका मंझनपुर में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया,नगर पालिका मंझनपुर में संविधान दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान की शपथ दिलाई गई।

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में एकता समानता एवं समरसता के परिचायक पवित्र ग्रंथ संविधान को समर्पित संविधान दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उर्फ़ फौजी के नेतृत्व में नगर पालिका के कार्यालय से कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा तक भव्य यात्रा निकाल निकली गई। यात्रा जैसे ही काशीराम गेस्ट हाउस पहुंची अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी और अधिशासी अधिकारी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन का परिचय देते हुए युवाओं से उनके राह पर चलने और आगे बढ़ाने की बातें कही। उन्होंने लोगों को बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने किस प्रकार संविधान को लिखकर सभी को एक समान अधिकार दिया है।

इस अवसर पर ईओ प्रतिमा सिंह, अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, विजय तिवारी, सभी सभासद एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor