पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “किसान सम्मान दिवस” का जिला पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

कौशाम्बी,

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “किसान सम्मान दिवस” का जिला पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ,

यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने डायट मैदान, मंझनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “किसान सम्मान दिवस”कार्यक्रम का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर डायट मैदान में कृषि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई स्टॉलों का अवलोकन किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा रबी सत्र-2023-24 एवं खरीफ-2024 के लिए जनपद स्तर पर प्रति हेक्टयेर सर्वाधिक उत्पादन करने पर वाले किसान- मन्नु लाल शर्मा, श्री देवेन्द्र कुमार, ज्ञान सिंह, महेन्द्र सिंह यादव, अजय सिंह आदि को चयनित कृषकों को अंगवस्त्र पहनाकर व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार उद्यान विभाग के अन्तर्गत सर्वाधिक उत्पादन करने वाले किसान मूलचन्द्र चतुर्वेदी, मंजीत कुमार कुशवाहा, मो0 हसन अहमद तथा मत्स्य उत्पादन करने वाले मत्स्य पालकों- बुद्धराम, प्रदीप कुमार एवं राजू को अंगवस्त्र पहनाकर व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग में उच्च दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त वाले धर्मनारायण एवं दिनेश को अंगवस्त्र पहनाकर व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्षा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहा है, वे किसानों के मसीहा थे। स्व0 चौधरी चरण सिंह छोटी सी जगह से अपना कैरियर शुरू कर देश के प्रधानमंत्री बनें। भारत कृषि प्रधान देश है। उन्होंने कहा कि कृषकों का सम्मान जनपद में कृषि रफ्तार में गति प्रदान करेंगा।

इसके साथ ही उन्होंने उन किसानों का आवाह्न किया कि जो पुरस्कार प्राप्त नहीं किये हैं, वे आगे अपने-अपने क्षेत्र में वैज्ञानिक विधि एवं नई तकनीकों को अपनाकर उच्च स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक मोटे अनाज का उत्पादन करने एवं बढ़ावा देने का आवाह्न किया, मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। उन्होंने किसानो से कहा कि रासायनिक खादों का प्रयोग कम करें। उन्होंने कहा कि प्रयास रहता है कि किसाने को समय से बीज, सिंचाई के लिए पानी एवं उर्वरक मिल जाय। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी किसानों को शीघ्र लाभान्वित करने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानो के हित में किये गये कार्यों के दृष्टिगत वर्ष-2001 में सरकार ने चौधरी चरण सिंह की जन्म जयन्ती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। सरकार बिना किसी भेद-भाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहीं हैं। सरकार सबका-साथ,सबका-विकास, सबका-विश्वास एवं सबका-प्रयास के साथ कार्य कर रहीं हैं।

कृषि वैज्ञानिक डॉ0 अजय कुमार ने किसानों से कहा कि संतुलित उर्वकर प्रयोग करके मिट्टी का स्वास्थ्य उत्तम रखने के लिए सतत प्रयास कर पोषक तत्व से परिपूर्ण अनाज और फल सब्जी का उत्पादन करें। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर किसानों को अपनी फसलों में उर्वरकों का प्रयाग करना चाहिए, जिससे कि रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम किया जा सकें। डॉ0 नवीन कुमार शर्मा ने फसल सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आलू,सरसों,गेहूॅ की फसलों के लिए संतुलित कृषि रासायनो का प्रयोग करें एवं जैविक खेती के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी संतराम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 सागर एवं डॉस्प योजना के डॉ0 ए0के0 सिंह तथा किसान उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गिरीश चन्द्र पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा एवं अंगद सिंह कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहें।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor