कौशाम्बी,
सेवानिवृत्त हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के फौजी पिता,कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर दी बधाई,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के जिला उपाध्यक्ष अकरम (ज़का)के पिता आफताब अहमद भारतीय सेना में देश सेवा की और भारतीय स्टेट बैंक भडेसर में कार्यरत थे,मंगलवार को कार्यकाल पूरा होने पर वह सेवानिवृत्त हो गए,कौशाम्बी जिले के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने सफल कार्यकाल पूरा होने की भरवारी पहुच कर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।
इस मौके पर वर्तमान प्रदेश सचिव प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी ,युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी , छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद, सचिव आरिज रोही , कमल खान, सम्मी खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर बधाई दिया।