कौशाम्बी,
कौशाम्बी में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष बने अरविंद केसरवानी,गौरव केसरवानी मोनू बने युवा जिला अध्यक्ष,
यूपी के कौशाम्बी जिले के व्यापारियों की प्रदेश एक राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ने में लिए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का कौशाम्बी में गठन किया गया है,राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कौशाम्बी जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी को बनाया गया है वही गौरव केसरवानी मोनू को युवा व्यापार संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा, विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री ओंकार नाथ केसरवानी एवं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा केसरवानी एवं पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल शामिल हुए।
कौशाम्बी जिले में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारियों के हितों की रक्षा न कर पाने एवं युवा व्यापार मंडल की समाप्ति के पश्चात राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के गठन के लिए अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में मूरतगंज कस्बे में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का कौशाम्बी में गठन किया गया,जिसमे संगठन के राष्ट्रीय मंत्री ओंकार नाथ केसरवानी ने अरविंद केसरवानी को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया वही गौरव केसरवानी मोनू को युवा व्यापार संगठन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है।महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा केसरवानी ने भरवारी कस्बे की ज्योति केसरवानी को प्रदेश की महामंत्री घोषित किया है।अभिजीत केसरवानी को प्रदेश में मंत्री का पद भार सौंपा गया है।
इस दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने घोषणा की है कि इस संगठन में किसी भी व्यापारी से कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा,उन्होंने बताया कि अझुवा व्यापार मंडल की पूरी टीम आज से राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के साथ है उन्होंने पुराने संगठन से किनारा कर लिया है,उन्होंने बताया कि जनपद में अभी लगभग 100 लोगों को जोड़कर इस संगठन का गठन कर इसकी शुरुवात की गई है,इसके बाद सभी नगरों एवं प्रमुख कस्बों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।
राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा ने कहा कि हमारी लड़ाई वर्तमान समय में आनलाइन व्यापार से है,हम इसके लिए बड़ी स्तर पर लड़ाई लड़ रहे है,आप लोगो का साथ मिला है अब इस लड़ाई को आगे बहुत बल मिलेगा,उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है,व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर हम अपने साथ है और इसकी लड़ाई प्रदेश और देश स्तर पर लड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि अन्य एक्ट की तरह व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी एक्ट भी बनाया जाए।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कौशाम्बी में गठन पर राष्ट्रीय मंत्री ने जिले के सैकड़ों व्यापारियों की उपस्थिति में माल्यार्पण कर नव सृजित पद सौंपा,इस कार्यक्रम में एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा,पितंबर लाल केसरवानी,विवेक केसरवानी,सुरेश अग्रवाल,उपांशु केसरवानी धर्मेंद्र केसरवानी,रमन केसरवानी सहित जिले भर के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।