कौशाम्बी,
पवैया गांव आयोजित किया गया ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन,सैकड़ो खिलाड़ियों ने की सहभागिता,
यूपी के कौशाम्बी जिले में दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी जैसे एक दर्जन से अधिक खेलो का ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंझनपुर विकासखंड के पवैया गांव में किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं ने आधा दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी दर्ज कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड के पवैया गांव में किया गया। इसमें सब जूनियर जूनियर व सीनियर वर्ग के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति पाण्डेय ने बताया कि हैंडबॉल, दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी और कुश्ती सहित एक दर्जन से अधिक विभिन्न खेलों के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें से विकासखंड के विभिन्न गांव से सैकड़ो युवाओं ने प्रतिभाग़ किया।
जिसमें 100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में सूर्यकांत प्रथम नीरज दूसरे व अमलेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 100 मिटर जूनियर वर्ग में विवेक सिंह पहले तो शुभम कुमार दूसरे और शशांक निर्मल तीसरी स्थान पररहे। 200 मिटर जूनियर बालक वर्ग में शिवम कुमार प्रथम विवेक सिंह दूसरे तो शुभम कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका 200 मिटर जूनियर में अंजली देवी प्रथम शिखा यादव दूसरे तो अंतिम देवी तीसरे स्थान पर रही।400 मी बालक वर्ग जूनियर में शुभम कुमार प्रथम गौरव भारती दूसरे तो अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग जूनियर 400 मीटर में मानसिक प्रथम पिंकी देवी दूसरी तो शशि प्रभा यादव तीसरे स्थान पर रही। 800 मी सब जूनियर वर्ग बालिका में मानसी देवी प्रथम सोनी द्वितीय तो प्रियंका तीसरे स्थान पर रहे। बालक सब जूनियर वर्ग 800 मीटर में अमलेश कुमार प्रथम सौरभ द्वितीय तो सुभाष तीसरे स्थान पर रहे।बालक वर्ग जूनियर 1500 मीटर में सौरभ यादव प्रथम अभिषेक कुमार द्वितीय तो लालमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी सब जूनियर वर्ग बालिका में नवभारत स्पोर्ट अकैडमी, एमकेएस पब्लिक स्कूल तथा पवैया गांव की टीम के बीच में खेला गया जिसमें नवभारत सपोर्ट अकादमी को विजेता घोषित किया गया तो दूसरे स्थान पर पवैया गांव की टीम रही।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला युवा कल्याण अधिकारी गुलशन शर्मा तथा ग्राम प्रधान यशवंत सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।