कौशाम्बी जिला जेल में महाकुंभ,बंदियों को कराया गया गंगाजल से स्नान, विधि विधान से हुई पूजा,बांटी गई खिचड़ी

कौशाम्बी,

कौशाम्बी जिला जेल में महाकुंभ,बंदियों को कराया गया गंगाजल से स्नान,विधि विधान से हुई पूजा,बांटी गई खिचड़ी,

यूपी के कौशाम्बी जिला जेल में महाकुंभ जैसा माहौल देखने को मिला,जेल।में बंद बंदियों को प्रयागराज से लाए गए गंगा जल से स्नान कराया गया,वही जेल में पंडित बुलाकर विधि विधान सेआकर संक्रांति की पूजा की गई और बंदियों को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरण किया गया,इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ दर्शन के लिए बंदियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

जिला जेल में मंगलवार से मकर संक्रांति पर्व पर भव्य आगाज हुआ। जेल में प्रयागराज संगम से कलश में गंगा जल मंगवाए गए और इस पवित्र गंगाजल से लगभग 500 बंदियों ने स्नान कर स्नान कर खिचड़ी दान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके अलावा बंदियों को खिचड़ी का समरसता भोज भी कराया गया। जेल अस्पताल में भर्ती 15 बंदियों की इच्छा पर उनके ऊपर पवित्र गंगा जल को छिड़ककर उन्हें भी पुण्य की प्राप्ति कराई गई। उक्त व्यवस्था प्रमुख स्नान तिथियों में आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

जेल अधीक्षक अजितेश मिश्र ने बताया कि मौजूदा समय जेल में 614 बंदी निरुद्ध हैं। इसमें से पांच सौ बंदियों ने संगम स्नान करने की इच्छा जाहिर की। इसी को लेकर सोमवार को संगम से पांच कलश में त्रिवेणी का पवित्र जल लाया गया था। जेल लाए गए जल का पूजन किया गया। मंगलवार सुबह जेल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद संगम से लाए गए पवित्र जल को बंदियों को स्नान के लिए दिया। 500 बंदियों ने स्नान किया।

वही जेल अस्पताल में 15 बंदियों का इलाज चल रहा है। उन लोगों ने जेल महाकुंभ से आए हुए गंगाजल से आचमन करने के बाद उसे शरीर पर छिड़‌का गया। बंदियों ने खिचड़ी दान कर विधिपूर्वक पूजा की। इसके बाद सभी ने साथ में खिचड़ी का प्रसाद भी ग्रहण किया।जेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ दर्शन, स्नान एवं पूजन के लिए बंदियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor