राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक संपन्न,भरवारी में संगठन का हुआ गठन,नीरज बने अध्यक्ष,मुकेश महामंत्री,हर्षित नागा को युवा अध्यक्ष और मोहित को बनाया महामंत्री

कौशाम्बी,

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक संपन्न,भरवारी में संगठन का हुआ गठन,नीरज बने अध्यक्ष,मुकेश महामंत्री,हर्षित नागा को युवा अध्यक्ष और मोहित को बनाया महामंत्री,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का विस्तार शुरू हो गया है,जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में भरवारी कस्बे में संगठन की एक बैठक आयोजित की गई,बैठक में भरवारी नगर में संगठन का गठन किया गया,जिसमें नीरज केसरवानी को भरवारी का नगर अध्यक्ष,मुकेश को महामंत्री बनाया गया,वही हर्षित नागा को युवा अध्यक्ष और मोहित को महामंत्री बनाया गया है।पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने के बाद सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

भरवारी कस्बे के सेठ मोहन लाल गेस्ट में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की एक बैठक संगठन के संरक्षक एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा,वीरेंद्र केसरवानी कोको एवं जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में आयोजित की गई,बैठक में पूर्व में एक जनवरी को किए गए कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए संगठन के विस्तार की रणनीति बनाई है और भरवारी कस्बे के व्यापारी नीरज केसरवानी को भरवारी का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया,जिसके बाद मुकेश केसरवानी को महामंत्री एवं अतुल केसरवानी को उपाध्यक्ष घोषित किया गया,इसके अलावा युवा अध्यक्ष हर्षित नागा को और मोहित को महामंत्री बनाया गया,इसके अलावा कई अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई,यह सभी पदाधिकारी मात्र तीन वर्षों के लिए चुने गए गए है।सभी चुने हुए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान मंचासीन संरक्षक एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा ने सभी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनके विकास के लिए कार्य करेगा,पूर्ववर्ती संगठन के बारे में चर्चा नहीं करते हुए संगठन को आगे ले जाने पर चर्चा किए जाने की बात कही,उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आवाज को प्रदेश और देश तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का विस्तार कौशाम्बी जिले किया गया है।

संरक्षक वीरेंद्र केसरवानी कोको ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि यह संगठन द्वेष की बात न करते हुए व्यापारियों के हितों की बात करता है,व्यापारी हित में सभी संगठन के पदाधिकारी कार्य करेंगे,व्यापारी उत्पीड़न को लेकर उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,संगठन इसकी लड़ाई जिला,प्रदेश और देश लड़ेगा।

संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन आप सभी व्यापारियों को अपनी बात रखने का एक मंच है,इस मंच से आप अपनी बात,अपनी समस्या और अपनी व्यथा रख सकते है,संगठन में सभी व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का स्वैग एवं अभिनन्दन करते हुए उन्होंने कहा कि आज संगठन के विस्तार का प्रथम दिवस और बैठक है,इस बैठक में भरवारी नगर का गठन किया गया है,इसके पश्चात जिले के सभी प्रमुख नगरों एवं बाजारों में संगठन का विस्तार किया जाएगा और अध्यक्ष,महामंत्री समेत पदों की घोषणा की जायेगा,यह सभी पदाधिकारी अगले तीन वर्षों तक व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे।

इस दौरान संगठन राष्ट्रीय मंत्री अभिजीत केसरवानी, महिला विंग की प्रदेश मंत्री ज्योति केसरवानी,संरक्षक मंडल के एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा,वीरेंद्र केसरवानी कोको,बाल कृष्ण केसरवानी,अनमोल केसरवानी,अतुल केसरवानी,शंकर लाल,तुषार केसरवानी,संगठन के अझुवा नगर अध्यक्ष,पश्चिम शरीरा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों सहित नगर के तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor