सकिपा ने धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

कौशाम्बी,

सकिपा ने धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को मंझनपुर ब्लॉक के दीवर कोतारी बाजार स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी समेत अन्य कई नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और देश को स्वतंत्रता दिलाने में उनके द्वारा दिए गए अहम योगदान को याद किया।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर धूप, दीप, माल्यार्पण कर उन्हे लडडू का भोग लगाया। इसके बाद एक संगोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्षों को लेकर विचार साझा किए। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने उनके बारे में कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र का देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। आगे कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तत्कालीन समय में विश्वपटल पर खास पहचान थी और उस समय के विश्वस्तर के नेताओ से उनका काफी अच्छा समन्वय और संबंध था। वो एक क्रांतिकारी नेता थे जिनका लोहा पूरा विश्व मानता था।

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस के दिए नारे, “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” ने अंग्रेजी हुकूमत की नीव धंसा दी थी और अंग्रेजी हुकूमत इस नारे से खासी डर गई थी। दूसरे विश्वयुद्ध में उनके द्वारा स्थापित की गई आजाद हिन्द फौज ने विश्वस्तर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ युद्ध किया था। वो भारत माता के महान सपूत थे। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर मनोज सोनी, सुरजीत वर्मा, रामबाबू सोनी, पदुम सोनी प्रधान, मुन्ना तिवारी, मोतीलाल सिंह राजेश गौतम भैरवदीन जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor