कौशाम्बी,
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को स्टॉल लगाकर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने कराया भोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने बुधवार को समदा के समीप स्टाल लगा कर उनको भोजन कराया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ खुद स्टाल में लगे भोजन को निकाल कर श्रद्धालुओं को परोसने के कार्य में सहयोग किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओ की सेवा करना सबसे बडा परोपकार है। उन्होने कहा कि वह दिन में तो स्टाल में रहते है, रात में भी स्टाल में रहते है, जिससे रात में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भोजन की समस्या नहीं होने पाये।
बुधवार को मौनी अमावस्या का पर्व होने की वजह से प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए जिले के साथ-साथ गैर जनपदों व प्रांतों से लोग आने जाने में लगे रहे। लोगों को खाने पीने की समस्या नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य मंत्री योगीआदित्य नाथ ने फरमान जारी किया कि सभी नगर पंचायत व नगर पालिजाओ द्वारा श्रद्धालुओं के खाने पीने की व्यवस्था किया जाय।
मुख्यमंत्री के फरमान को गम्भीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने समदा के समीप स्टाल लगवाया, जिससे प्रयागराज से आने व जाने वाले श्रद्धालुओं को भोजन की सुविधा मिल सके। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी व ईओ प्रतिभा सिंह बुधवार को स्टाल में श्रद्धालुओं को भोजन परोसते दिखाई दिए। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को जिस प्रकार से भोजन कराया जा रहा था, मानो घर में शादी विवाह का कार्यक्रम है।
विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्टाल पर लगे हुए थे, और नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी और ईओ श्रद्धालुओं को बुला-बुला कर भोजन करा रहे थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी से बात किया गया तो उनका कहना है, कि महाकुंभ जैसे पर्व में जो श्रद्धालु शामिल होने जा रहे है, और जो वापस लौट रहे है, उनकी सेवा करने का अवसर मिला है, उन्होने बताया कि जिस दिन से माह मास लगा है, उसी दिन स्टाल लगवा दिया गया है, और अनवरत यह स्टाल चल रहा है। उन्होने बताया कि यह स्टाल अभी चलता रहेगा, जब तक वहा कुंभ चलेगा।
इस दौरान उन्होने लोगों से अपील किया कि सभी लोगों को ऐसे अवसरों में आगे आना चाहिए, और श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य अर्जित करना चाहिए। इस दौरान नगर पालिका ईओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे कार्य में उनके साथ श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर हमे भी मिला है। उन्होने यह भी कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ऐसे जन सेवक है, जो जनता की सेवा करने में कभी पीछे नहीं रहते है।
इस मौके पर अवर अभियंता ओमकार पटेल ,लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, विजय तिवारी ,भोलेशंकर मौर्या एवं सम्मानित सभासद उपस्थित रहे।