राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर डीएम ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित,02 मिनट का मौन कर किया नमन

कौशाम्बी,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर डीएम ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित,02 मिनट का मौन कर किया नमन,

यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन  हुल्गी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर उदयन सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं 02 मिनट का मौन कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर एडीएम अरूण कुमार एवं प्रबुद्ध सिंह तथा एसडीएम अतिरिक्त सुखलाल वर्मा एवं मुख्य कोषाधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया एवं उनके आदर्शों को याद किया गया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor