महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी परीक्षा में उरूज़ फातिमा एवं शौर्य सिंह ने सर्वोच्च अंक हासिल करते हुए किया स्कूल टॉप

कौशाम्बी,

महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी परीक्षा में उरूज़ फातिमा एवं शौर्य सिंह ने सर्वोच्च अंक हासिल करते हुए किया स्कूल टॉप,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल समस्त अभ्यर्थियों को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल से सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करते हुए उरूज़ फातिमा एवं शौर्य सिंह ने स्कूल टॉप किया जिन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में महात्मा गांधी राजभाषा प्रचार संस्था की तरफ से हिंदी शिक्षक नागेंद्र द्विवेदी एवं सूरज मिश्र तथा प्रियांशु मिश्र को परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के योगदान के लिए प्रधानाचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।संस्था की तरफ से प्रधानाचार्य को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor